गाज़ियाबाद, जुलाई 22 -- -28 जुलाई से 15 अगस्त तक डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां निरस्त रहेगी -कांवड़ मार्गों पर 26 शिविरों में स्नेक वेनम वैक्सीन के साथ तैनात रहेंगे स्वास्थ्य कर्मी गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। कांवड़ यात्रा को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। केवल अपरिहार्य कारणों में ही स्वास्थ्य कर्मियों को अवकाश मिलेगा। विभाग कांवड़ मागों पर 26 चिकित्सा शिविर लगाएगा。

कांवड़ मार्गों पर शिविर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सचिन वैश्य ने बताया कि कांवड़ियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रमुख कांवड़ मार्गों पर 26 शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में 24 घंटे सेवाएं उपलब्ध रहेंगी, जहां 104 डॉक्टर और 212 पैरामेडिकल कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी शिविरों में स्न...