बरेली, जुलाई 15 -- सावन के महीने में प्रशासन ने कांवड़ियों के स्वागत के लिए तैयारी शुरू कर दी है। कांवड़ यात्रा के दौरान प्रमुख शिव मंदिरों और कांवड़ मार्गों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मंदिरों में कांवड़ियों को प्रसाद के रूप में पौधे भी वितरित किए जाएंगे। बरेली में प्रशासन ने पिछले वर्ष कांवड़ियों और नाथ नगरी के प्रमुख शिव मंदिरों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की थी। इस बार भी अलखनाथ मंदिर, त्रिवटीनाथ मंदिर,धोपेश्वरनाथ मंदिर, तपेश्वरनाथ मंदिर, वनखंडीनाथ आदि मंदिरों के ऊपर फूलों की बरसात होगी। इसके साथ ही कांवड़ियों के रूट विशेषकर रामगंगा पुल पर आसमान से फूल बरसाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Bijnor News: कांवड़ यात्रा में कुछ दिन शेष, नहीं जागा वन विभाग यह भी पढ़ें- Bareily News: कांवड़ यात...