संवाददाता, अगस्त 10 -- UP News: दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित सिवाया गांव में रविवार को इंसानियत और सांप्रदायिक सौहार्द्र की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। हार्ट अटैक से हुई एक युवक की मौत के बाद हाईवे के दूसरी ओर कब्रिस्तान तक शव ले जाने के लिए कांवड़ियों ने खुद आगे बढ़कर हजारों की भीड़ का कारवां रोक दिया और जनाजे के लिए रास्ता बनाया। रविवार को सिवाया गांव के रहने वाले 40 साल के निजाम की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। जब परिजन शव को सुपुर्द-ए-खाक करने के लिए ले जाने की तैयारी की तो हाईवे कांवड़ मार्ग पर शिवभक्तों का भारी जनसैलाब चल रहा था। कब्रिस्तान हाईवे के दूसरी तरफ होने के कारण परिजनों के सामने जनाजा निकालने की चुनौती खड़ी हो गई। कावंड़ यात्रा का अंतिम चरण होने के कारण इस समय दिल्ली-दून हाईवे पर हर मिनट हजारों की संख्या में कांवड़िये गु...