अमरोहा, अगस्त 9 -- अमरोहा। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त कांवड़ियों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के उद्देश्य से अमरोहा पुलिस ने रविवार को वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। एसपी लखन सिंह यादव व डीएम डॉ. नितिन गौड़ ने कांवड़ियों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए। अधिकारियों ने कांवड़ियों से हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। कार्यक्रम में एएसपी अखिलेश भदौरिया समेत पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की तैनाती यह भी पढ़ें- कांवड़ -- बोलबम के उद्घोष के साथ गंतव्य को बढ़ रहे शिवभक्त कांवड़िया यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिव...