हरिद्वार, अगस्त 1 -- कांवड़ यात्रा के चरम पर पहुंचने से पहले धर्मनगरी पूरी तरह शिवभक्तों की सेवा में जुट गई है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जगह-जगह भंडारे, विश्राम शिविर और चिकित्सा सेवाएं संचालित की जा रही हैं, जबकि कई स्थानों पर कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जा रहा है। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर हरिद्वार में सेवा और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। स्थानीय निवासी, सामाजिक संगठन, धार्मिक संस्थाएं और संत-महात्मा शिवभक्तों के स्वागत में जुटे हैं। विभिन्न स्थानों पर भोजन, फल, शीतल पेय, पेयजल और अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया जा रहा है। कई स्थानों पर कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन भी किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Purnia News: सेवा और समर्पण की मिसाल बना निःशुल्क पूर्णिया सेवा शिविर विश्राम शिविरों में ठहरने,...