कन्नौज, अगस्त 22 -- UP News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में शुक्रवार देर शाम कांवड़ यात्रा को रोके जाने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया। बोर्डिंग मैदान के मुख्य गेट पर डीजे और बड़ी कांवड़ के प्रवेश पर रोक लगाए जाने से नाराज कांवड़ियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कई घंटे तक चले हंगामे के बाद प्रशासन को पीछे हटना पड़ा और एडीएम ने श्रद्धालुओं से खेद जताते हुए माफी मांगी। वहीं विरोध के बीच सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने अपना इस्तीफा दे दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिलग्राम क्षेत्र से बड़ी संख्या में कांवड़िए डीजे और विशाल कांवड़ के साथ बाबा गौरी शंकर मंदिर में जलाभिषेक के लिए कन्नौज पहुंचे थे। बोर्डिंग मैदान के मुख्य गेट पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया, जिससे कांवड़ियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या मे...