बुलंदशहर, अगस्त 10 -- श्रावण मास की कांवड़ यात्रा में हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों की सेवा में राष्ट्र चेतना मिशन की चिकित्सा टीम निरंतर जुटी हुई है। हरिद्वार, रुड़की, मुजफ्फरनगर, खतौली, मेरठ और हापुड़ के बाद अब बुलंदशहर जिले में संस्था के कार्यकर्ता शिवभक्तों को स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं। संस्था पिछले 15 वर्षों से यह सेवा निरंतर दे रही है। अभियान के पांचवें दिन सोमवार को बुलंदशहर के गुलावठी रोड, स्याना रोड, मामन रोड और खुर्जा रोड पर हजारों कांवड़ियों का प्राथमिक उपचार किया गया। राष्ट्र चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमंत सिंह ने बताया कि बुलंदशहर के कांवड़ मार्गों पर संस्था की 4 टीमें तैनात हैं। यह भी पढ़ें- कांवड यात्रा में शिव भक्तों को दिया जा रहा है प्राथमिक उपचार सैकड़ों किलोमीटर की पैदल यात्रा से लौटे कांवड़ियों के पै...