हरिद्वार, अगस्त 9 -- कांवड़ यात्रा में हरिद्वार पहुंच रहे शिवभक्तों की सेवा के लिए स्वतंत्र पुरी धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से तीन स्थानों पर भंडारे शुरू किए गए हैं। भंडारे में सुबह चाय और नाश्ता, दोपहर में भोजन तथा रात में भोजन प्रसाद उपलब्ध कराया जा रहा है। गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे कांवड़ियों के लिए सेवादार पूरे सेवाभाव के साथ भोजन परोस रहे हैं। स्वतंत्र पुरी धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत केदार पुरी ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था और सेवा का पर्व है। हरिद्वार आने वाला प्रत्येक कांवड़िये की सेवा करना भगवान शिव की सेवा करने के समान है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: कांवरियों की सेवा को भीटी में लगा शिविर ट्रस्ट की महामंत्री अन्नपूर्णापुरी ने कहा कि कांवड़ यात्रा में देशभर से शिवभक्त हरि...