कांवड़ियों की सेवा में जुटा जय श्री महाकाल कांवर सेवा मंडल
बरेली, अगस्त 16 -- बरेली। जय श्री महाकाल कांवर सेवा मंडल, नाथ नगरी बरेली की ओर से रविवार को रामपुर रोड स्थित शिविर में कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के लिए दो दिवसीय विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार समेत भाजपा नेताओं ने पहुंचकर कांवड़ियों को प्रसाद वितरित किया और सेवा की। अतिथियों ने मंडल के प्रयास की सराहना की। आयोजन में सत्येंद्र सिंह यादव, अनुज गुप्ता, अमन गुप्ता, आयुष गुप्ता, राहुल गुप्ता, सर्वेश सिंह समेत अन्य कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: रजला भाजपा कार्यालय में कांवरियों के लिए लगा शिविर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.