कांवड़ियों की राह पर एसपी की नजर, डायवर्जन से लेकर टोल तक परखी सुरक्षा
संभल, अगस्त 23 -- श्रावण मास में कांवड़ यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर निगरानी तेज कर दी है। पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र ने बहजोई और संभल थाना क्षेत्र के कांवड़ मार्गों के साथ खिरनी टोल प्लाजा और गंगा एक्सप्रेसवे पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने डायवर्जन व्यवस्था और वहां तैनात पुलिस बल की ड्यूटी को परखा। उन्होंने पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए, ताकि कांवड़ यात्रियों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो।एसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के साथ कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। यह भी पढ़ें- Agra News: एसपी ने गंगा घाट व कांवड़यात्रा मार्ग पर परखी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.