अमरोहा, अगस्त 3 -- डिडौली क्षेत्र में हाईवे पर कांवड़ यात्रा के बीच हादसा हो गया। दो कांवड़ियों की बाइक आपस में टकरा गईं, एक शिवभक्त गंभीर घायल हो गया। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर रविवार रात हुआ। बरेली से बृजघाट गंगाजल लेने जा रहे कांवड़ियों की दो बाइकों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में बरेली निवासी हर्षित गंभीर घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल को एंबुलेंस की मदद से निजी अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घायल का अस्पताल में उपचार जारी है। यह भी पढ़ें- मेरठ : हाईवे कांवड़ मार्ग पर चार कांवड़ियों सहित पांच घायल यह भी पढ़ें- हाईवे पर हादसों में कांवड़िये समेत तीन घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...