बुलंदशहर, अगस्त 10 -- सावन के पवित्र महीने में पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल है। क्षेत्र की सड़कें पूरी तरह भगवा रंग में रंग चुकी हैं। कंधे पर गंगाजल की कावड़ लिए शिवभक्तों का सैलाब हरिद्वार और अन्य जल स्रोतों से जल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहा है। सुबह से देर रात तक बोल बम, हर हर महादेव के जयकारों से पूरा इलाका गूंज रहा है। जगह-जगह बने कामत शिविरों और सेवा शिविरों में शिव भक्तों की भारी भीड़ जुट रही है। शिविर संचालक भक्तों के लिए भोजन, पानी, विश्राम और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था में जुटे हुए हैं।नरसेना के मुख्य कांवड़ शिविर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह भी पढ़ें- दूसरी सोमवारी: हर हर महादेव के जयघोष से गूंजते रहे शिवालय यहां कलाकारों द्वारा शिव-पार्वती और राधा-कृष्ण की जीवंत झांकियों की शानदार प्रस्तुति दी जा रही है। स...