शामली, अगस्त 10 -- कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि द्वारा पवित्र गंगाजल लेकर गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त कांवड़ियों पर पब्लिक इंटर कॉलेज के निकट पुष्प वर्षा कर उनका उत्साहवर्धन और स्वागत किया गया। जिला संयोजक शुभम ने बताया कि इस विशेष आयोजन में कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि से जुड़े कुटुम्ब मित्रों को सपरिवार आमंत्रित किया गया था। सभी परिवारों ने मिलकर पूरी श्रद्धा के साथ शिव भक्तों पर फूल बरसाए और उनका अभिनंदन किया। कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि द्वारा पूरे जिले में परिवारों को एकजुट करने, उनमें आपसी समरसता बढ़ाने और भावी पीढ़ी को संस्कारित करने के उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहता है। यह भी पढ़ें- इनोवेटर्स क्लब की सदस्यों ने की शिव भक्तों की सेवा इसी कड़ी में कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर यह स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। इ...