शाहजहांपुर, अगस्त 17 -- खुटार। खुटार-गोला रोड पर महुरैया में 14 अगस्त की शाम हुए हादसे में कांवड़िया की मौत और दो के घायल होने के मामले में पुलिस ने कार चालक अनुज पटेल को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। हादसे के बाद कांवड़ियों ने हाईवे पर जाम लगा दिया था। पुलिस के अनुसार जिला बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के गांव नवादा जोगीपुर निवासी अनुज पटेल की लापरवाही से हादसा हुआ था। इसमें थाना क्योलडियां क्षेत्र निवासी रविंदर कुमार के पुत्र दीपक (18वर्ष) की मौत हो गई थी, जबकि विकास और रामवीर घायल हुए थे। गुस्साए कांवड़ियों ने करीब ढाई घंटे तक खुटार-गोला हाईवे जाम रखा था।सूचना पर एसपी ग्रामीण दीक्षा अरुण भंवरे, एसडीएम सदानंद सरोज और सीओ प्रवीण मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। कार्रवाई और मृतक के परिवार को मुआवजे के आश्वासन पर जाम खुला था। मृतक के ...