गंगापार, मार्च 29 -- कस्बा भारतगंज में हर वर्ष की तरह इस बार भी जश्ने हुजूर मुजाहिदे मिल्लत कांफ्रेंस का आयोजन बुधवार को बाजार वाली मस्जिद के पास आयोजित किया जाएगा।अकीदतमंदों की मौजूदगी में इल्मी व अदबी महफ़िल सजेगी। जिसमें अल्लामा व मौलाना कारी निसार अहमद रजवी इस्लाही तकरीर पेश करेंगे। वहीं मशहूर शायर कासिम रज़ा नूरी, डॉ. संजर, तुफैल शम्सी, शम्स तबरेज और कासिम नदीमी अपने कलाम से महफ़िल को रोशन करेंगे। आल इंडिया मरकजी सालार मोहम्मद हनीफ भी शिरकत करेंगे। उक्त जानकारी खाकसाराने हक के शहर सालार अब्दुल समद ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.