श्री गंगानगर, जून 28 -- राजस्थान के श्री गंगानगर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां 13 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर पांच दिन के भीतर 30 से ज्यादा लोगों ने रेप किया। बताया जा रहा है कि बच्ची को अलग-अलग होटल में ले जाकर इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया गया। पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। वहीं बच्ची की सुरक्षा और स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर भी दर्ज कर ली है। एफआईआर के मुताबिक, मामले की शुरुआत तब हुई जब लड़की अपने घर से बाहर निकली थी और फिर एक रिक्शा चालक ने मासूम को बहला-फुसलाकर उसे एक होटल मालिक को बेच दिया था।पांच दिन बच्ची नरक जैसे हालातों में रही इंडिया टुडे के मुताबिक, इस मामले में पुलिस ने कई होटल मालिकों और मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा अन्य आरोपियों की गिरफ्तार...