शामली, फरवरी 16 -- महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांधला में 10 नवजात कन्याओं का जन्मोत्सव कार्यक्रम उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने की। इस दौरान नवजात कन्याओं से केक कटवाकर जन्मोत्सव मनाया गया तथा बेबी किट, फलों की टोकरी, कंबल और अन्य उपहार देकर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में माताओं को पोषण, स्वास्थ्य, प्रसवोत्तर देखभाल, बालिकाओं की शिक्षा एवं सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को आवेदन में सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक सदफ खान, जेंडर स्पेशलिस्ट कुलदीप शर्मा, बीपीएम मौ. तौहीद, आशा कार्यकर्ता एवं स्थानीय महिलाओं की...