शामली, मई 2 -- थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन सवेरा' के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो अलग-अलग वारदातों में दो महिला मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 22 लाख रुपये अनुमानित कीमत की स्मैक और चरस बरामद हुई है। शनिवार को 'ऑपरेशन सवेरा' के तहत सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सलेमपुर रोड स्थित ईदगाह के पास एक संदिग्ध महिला को दबोचा। तलाशी लेने पर उसके पास से 110 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 22 लाख रुपये है। पकड़ी गई महिला ने अपनी पहचान बानो पुत्री रहीश, निवासी सलेमपुर रोड ईदगाह बताई। दूसरी ओर, पुलिस को मोहल्ला मोलाना निवासी एक अन्य महिला रेशमा के नशीला पदार्थ बेचने की सूचना मिली। त्वरित कार्रवाई...