शामली, मार्च 30 -- कांधला। सोमवार को कस्बे के मोहल्ला रायजादगान में एक अधेड़ युवक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला।मोहल्ले के स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और मौके पर बुला लिया। पुलिस ने युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है। प्राथमिक जांच और स्थानीय जानकारी के आधार पर युवक की पहचान बागपत जिले के हैवा गांव निवासी जितेंद्र पुत्र जगबीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता से युवक की जान बच गई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है कि युवक बेहोश कैसे हुआ और वह कांधला में किस काम से आया था। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.