शामली, अप्रैल 19 -- कांधला। नगर पालिका में वार्षिक बोर्ड बजट बैठक में लगातार हो रहे विलंब से वित्तीय मामले गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं। सभासदों के आपसी खींचतान और राजनीतिक गतिरोध के कारण समय पर बैठक आयोजित नहीं हो पा रही है, जिससे पालिका के विकास कार्यों और बजट स्वीकृति पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। नियमानुसार प्रत्येक वित्तीय वर्ष के प्रारंभ में वार्षिक बजट को मंजूरी देना अनिवार्य होता है, लेकिन चालू वर्ष में अब तक यह प्रक्रिया अधर में लटकी हुई है। सभासदों के दो गुटों के बीच तनाव और नेतृत्व को लेकर जारी खींचतान के कारण बोर्ड बैठक बुलाने में असमर्थता जताई जा रही है। यह भी पढ़ें- आरटीआई डालकर मांगा खर्च का ब्यौरा इसका सीधा असर पालिका के वित्तीय विकास पर पड़ रहा है। नए बजट के अभाव में विभिन्न विकास योजनाओं, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट...