शामली, जुलाई 26 -- थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक 35 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इससे कुछ घंटे पहले युवक ने बागपत के बढ़पुर रेलवे स्टेशन पर भी आत्महत्या का प्रयास किया था, लेकिन वहां मौजूद लोगों और लोको पायलट की सतर्कता से उसकी जान बच गई थी। रात में घर लौटने के बाद युवक ने दोबारा यह कदम उठा लिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात करीब दो बजे एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। यह भी पढ़ें- ईयरफोन लगाकर गाना सुनते-सुनते रेल पटरी पर पहुंच गया युवक, ट्रेन की चपेट में आने से मौत हादसा इतना भीषण था कि युवक का सिर धड़ से अलग होकर रेलवे ट्रैक से करीब दो मीटर दूर जा गिरा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची औ...