शामली, फरवरी 14 -- फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कांधला में भक्ति और उत्साह का शानदार माहौल देखने को मिला। पूर्वी यमुना नहर स्थित सिद्ध पीठ श्री मनकामेश्वर महादेव एवं दुर्गा मंदिर समिति द्वारा आयोजित भव्य शोभायात्रा ने पूरे नगर को शिवमय कर दिया। दोपहर के समय मंदिर प्रांगण में भगवान श्री गणेश और भगवान आशुतोष की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा मंदिर से शुरू होकर रेलवे रोड, मोहल्ला गुजरान, मोहल्ला रायजादगान, जामा मस्जिद, मेन बाजार, जैन स्थानक होते हुए पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। शोभायात्रा में आकर्षक सज्जा वाले विमान शामिल थे, जिनमें श्री गणेश, माता दुर्गा, राम-लक्ष्मण-सीता-हनुमान जी, राधा-कृष्ण, भोलेनाथ एवं माता पार्वती के जीवंत दृश्य सजे हुए थे। डीजे और बैंड द्वारा भगवान शिव के भजनों का गुणगान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.