शामली, मई 29 -- कांधला। शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डॉ. रश्मीकांत जैन ने की, जबकि संचालन मंडल महामंत्री अशोक चौहान ने किया। यह भी पढ़ें- जिले में भाजपा चलाएगी ' 12 साल -विश्वास के, विकास के' अभियानबैठक में चर्चा बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी शक्ति सिंघल ने कहा कि आगामी 31 मई को प्रसारित होने वाली प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव और मोहल्लों में जाकर अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने का आह्वान किया, ताकि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंच सके। य...