शामली, जून 27 -- कांधला। कस्बे में चोरों ने बुढ़ाना मार्ग स्थित एक किराना दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर हजारों रुपये की नगदी और सामान चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कस्बे के बुढ़ाना मार्ग स्थित मोहल्ला सरावज्ञान निवासी राहुल जैन की किराना दुकान को देर रात अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और करीब 10 हजार रुपये की नगदी, पारले-जी बिस्कुट की दो पेटी तथा तेल की एक केन चोरी कर मौके से फरार हो गए। घटना का पता शुक्रवार सुबह उस समय चला, जब राहुल जैन के पिता अशोक कुमार रोजाना की तरह दुकान खोलने पहुंचे। उन्होंने दुकान का ताला टूटा देखा तो उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो नगदी और सामान गायब था। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।पीड़ित अशोक कुमार ने बताया कि व...