शामली, मार्च 30 -- कांधला। श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार गर्ग ने बताया कि बालाजी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 2 अप्रैल से महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। ।उन्होंने कहा कि 2 अप्रैल को मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु भक्ति भाव से शामिल होंगे। वहीं, 7 अप्रैल को बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो धूमधाम और उत्साह के साथ पूरे नगर में निकलेगी। शोभायात्रा में ढोल-नगाड़ों, भजन-कीर्तन और भक्तों की भारी भीड़ के साथ बालाजी महाराज की सजी-धजी झांकियां निकाली जाएंगी। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर बालाजी महाराज की कृपा प्राप्त करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...