शामली, मई 26 -- कांधला। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही गर्मी और तेज धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। तापमान बढ़ने के साथ ही कांधला के बाजारों में कूलर, पंखे और शीतल पेय पदार्थ बनाने वाली मशीनों की मांग अचानक बढ़ गई है। इलेक्ट्रॉनिक शोरूम संचालकों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में बिक्री में अच्छा इजाफा हुआ है, जिससे कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। क्षेत्र में इन दिनों भीषण गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। दोपहर के समय गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक बाजारों का रुख कर रहे हैं। बाजारों में खासतौर पर कूलर, पंखे, एयर कूलिंग उपकरण और शीतल पेय पदार्थ तैयार करने वाली मशीनों की जमकर बिक्री हो रही है। इलेक्ट्रॉनिक शोरूम मालिक अजय का कहना है कि पिछले...