शामली, दिसम्बर 13 -- कस्बे में निराश्रित गोवंश सड़कों पर खुलेआम घूमने से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। ये आवारा मवेशी न केवल यातायात में बाधा बन रहे हैं, बल्कि दुर्घटनाओं का कारण भी बनकर लोगों को चोटिल कर रहे हैं। कांधला दिल्ली बस स्टैंड, बड़ी नहर, कैराना मार्ग और शहर के दर्जनों अन्य प्रमुख स्थानों पर गोवंश का झुंड सड़कों पर बैठा या घूमता रहता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इन मवेशियों की वजह से वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं, जिससे हादसे हो रहे हैं। कई लोग चोटिल हो चुके हैं, जबकि कुछ मामलों में गंभीर दुर्घटनाएं भी हुई हैं। नगर के व्यापारी और राहगीरों ने बताया कि शाम के समय और रात में यह समस्या और गंभीर हो जाती है, क्योंकि अंधेरे में मवेशी दिखाई नहीं देते। प्रशासन से बार-बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.