शामली, अप्रैल 8 -- कांधला। मंगलवार को सिद्ध पीठ श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर मोहल्ला कानूनगोयान के तत्वावधान में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री बालाजी की 22वीं भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। भारी बारिश के बीच यह यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई संपन्न हुई, जिसमें दर्जनों झांकियां, बैंड, डीजे और भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। श्री बालाजी दरबार मुजफ्फरनगर से पंकज जिंदल गुरुजी और सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्वलित कर फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। आयोजन समिति ने मुख्य अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। यात्रा श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर से शुरू होकर मोहल्ला घौलान, मौलानान, खैल, गंगेरु मार्ग, शेखजादगान, माता मंदिर, पुराना पीएनबी बैंक, जैन मंदिर, मेन बाजार, लक्ष्मी नारायण मंदिर,...