शामली, अप्रैल 21 -- कांधला । थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसका एक पैर कट गया और सिर में गंभीर चोट आई है। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद घायल को 108 एंबुलेंस से कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ के हायर सेंटर रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। थाना क्षेत्र के गांव पंजोखरा स्थित श्मशान घाट के पास रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को गांव जसाला निवासी राजवीर सिंह का पुत्र मोनू कुमार किसी कारणवश पहुंच गया। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसका एक पैर कट गया और सिर में गंभीर चोट है।राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर खंद्रावली पुलिस और जीआरपी टीम पहुंची। घायल युवक को 108 एंबुलेंस से कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भ...