शामली, दिसम्बर 13 -- स्थानीय पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने गांव माल्हीपुर निवासी कोशर को उसके पास से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करने के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की गई, जहां आरोपी कोशर के कब्जे से अवैध कच्ची शराब जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर लगाम लगाने के लिए यह अभियान जारी है। इससे पहले भी कई तस्करों पर कार्रवाई की जा चुकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...