शामली, मई 23 -- कांधला। कैराना रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते कई व्यापारियों के छप्परों और सामान को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जताई जा रही है। हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की संभावना है, हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। शुक्रवार को नगर की कृषि उत्पादन मंडी समिति में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मंडी परिसर में अचानक भीषण आग भड़क उठी। यह भी पढ़ें- शंभूगंज बाजार में फ्लावर्स दुकान में आग लगने से लाखों की संपत्ति का नुकसान आग इतनी तेजी से फैली कि मंडी में रखे सामान और कई व्यापारियों के छप्पर धू-धू कर जलने लगे। आग की ऊंची लपटें और...