शामली, मई 18 -- कांधला। स्थानीय पुलिस ने अवैध तमंचे पर कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। पुलिस की कार्रवाई से बदमाशो में हड़कंप मचा हुआ है। शामली पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत स्थानीय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान नावेद पुत्र खलील निवासी मोहल्ला खैल, के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कांधला पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- मुठभेड़ में फरार गोकशी का 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...