शामली, दिसम्बर 10 -- पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति-वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक शामली के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कैराना के नेतृत्व में थाना कांधला पुलिस की टीम ने बुधवार को यह कार्रवाई की।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रवि कुमार उर्फ सुक्कड़ पुत्र ओम सिंह, निवासी ग्राम चढ़ाव, के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...