शामली, जून 12 -- कांधला। लंबे इंतजार के बाद आयोजित कांधला नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 44.68 करोड़ रुपये की अनुमानित आय एवं इसके सापेक्ष अनुमानित 43 करोड़ के व्यय का बजट पारित किया गया। इसके साथ ही स्वकर प्रणाली के तहत जारी टैक्स नोटिसों की राशि 50 फीसदी कम करने के साथ ही पांच माह तक दस प्रतिशत अतिरिक्त छूट का प्रस्ताव भी पारित किया गया। इसके साथ ही अगले सत माह तक किसी प्रकार का अधिभार न लगाने के प्रस्ताव भी पारित किए गए। शुक्रवार को नगर पालिका परिषद के सभागार में पालिकाध्यक्ष नजमुल इस्लाम की अध्यक्षता में वर्ष 2026-27 की वार्षिक बोर्ड बजट बैठक आयोजित की गई। बैठक में 44 करोड़ 68 लाख रुपये की अनुमानित आय तथा करीब 43 करोड़ रुपये के व्यय का बजट प्रस्तुत किया गया। बैठक के दौरान स्वकर निर्धारण प्रणाली को लेकर ...