शामली, मई 19 -- कांधला। देहात से आंदोसर जाने वाला मुख्य मार्ग पानी निकासी व्यवस्था ठप होने के कारण जलमग्न हो गया है। सड़क पर भरे गंदे पानी से ग्रामीणों, राहगीरों और स्कूल जाने वाले छात्रों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। कांधला देहात नई बस्ती -आंदोसर मार्ग पर पिछले कई दिनों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। सड़क किनारे नालियों की सफाई न होने और पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश व घरेलू गंदा पानी सड़क पर जमा हो गया है। हालत यह है कि सड़क तालाब में तब्दील हो चुकी है और लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है।ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं स्कूल ...