शामली, मार्च 6 -- नगर की बेटी आस्था जैन की यूपीएससी में 9वीं रैंक ने नगर की अन्य बेटियों के सपनों को पंख दिए। शामली जिले के छोटे से कस्बे कांधला की बेटी आस्था जैन ने हाल ही में घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम में ऑल इंडिया रैंक 9 हासिल कर न केवल अपने परिवार और कस्बे का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे क्षेत्र की युवतियों के लिए एक जीती-जागती मिसाल बन गई हैं। आस्था, जो एक साधारण परिवार से हैं। उनके पिता अजय जैन परचून कंफेक्शनरी की दुकान चलाते हैं। आस्था ने सेल्फ स्टडी के दम पर यह मुकाम हासिल किया। इससे पहले 2024 में उन्होंने पहली ही कोशिश में 131वीं रैंक लाकर आईपीएस बनने का गौरव प्राप्त किया था और वर्तमान में हैदराबाद में आईपीएस ट्रेनिंग कर रही हैं। आस्था की इस शानदार सफलता ने कांधला और आसपास के इलाकों में जोश भर दिया है। नगर की कई बेट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.