शामली, मई 9 -- कस्बे की एक छोटी नहर में शुक्रवार को अज्ञात नवजात शिशु का शव बहकर आने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नहर में नहा रहे बच्चों की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला और मानवता के नाते दफना दिया। फिलहाल शिशु के परिजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। शुक्रवार को कस्बे की छोटी नहर में एक अज्ञात नवजात शिशु का शव बहकर आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। उस समय नहर में नहा रहे बच्चों की नजर अचानक शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने शोर मचा दिया। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और नहर में बह रहे नवजात के शव को बाहर निकाला।मौके पर मौजूद लोगों ने मानवता के नाते नवजात शिशु के शव को दफना दिया। प्रत्यक्षदर्शी रामवीर ने बताया कि शव नहर में ऊपर की ओर से बहकर आया प्रतीत हो रहा है। वहीं कस्बा निवास...