समस्तीपुर, मई 10 -- विभूतिपुर, निसं। स्थानीय पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पियक्कड़ और कांड के आरोपित समेत आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि पुलिस गिरफ्त में आया पियक्कड़ महथी निवासी बबलू राय और अखिलेश कुमार पाठक है। वहीं दूसरी तरफ कांडों के अभियुक्त में केराई वार्ड 7 निवासी सुजीत महतो, मंटून महतो, केराई वार्ड 6 निवासी झालो राम और बन्हैती वार्ड 16 निवासी रंजीत कुमार सिंह है। उन्होंने बताया कि सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।वहीं शिवाजीनगर थानांतर्गत डुमरा मोहन पंचायत से पुलिस ने 17 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...