कांड्रा रेलवे ओवरब्रिज से महिला ने लगाई छलांग, बाल-बाल बची
आदित्यपुर, मार्च 21 -- सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक महिला ने रेलवे ओवरब्रिज से छलांग लगा दी। राहत की बात यह रही कि नीचे कोयला डस्ट जमा होने के कारण उसकी जान बच गई, हालांकि उसे अंदरूनी चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के तुरंत बाद वहां से गुजर रहे लोगों की नजर महिला पर पड़ी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे उठाया और ऑटो से कांड्रा थाना पहुंचाया जहां से महिला को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने महिला की पहचान जानने की कोशिश की, लेकिन उसने अपने बारे में कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.