आदित्यपुर, फरवरी 28 -- गम्हरिया। कांड्रा स्थित नरेश स्टोर में चोरी की घटना को पुलिस की गस्ती दल ने नाकाम कर दिया। जानकारी के मुताबिक रात करीब 2 बजे चोरों ने स्टोर के ग्रिल का ताला तोड़ दिया था, लेकिन उसी दौरान उधर से गुजर रहे पुलिस की गस्ती दल को देखकर वे भाग गए। भट्टी गली में लगे सीसीटीवी फुटेज में चोरों की तस्वीरें कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रात्रि ड्यूटी में सब इंस्पेक्टर शिव जी सिंह अपनी टीम के जवानों के साथ गस्ती पर थे। वहीं, दूसरी घटना में चोरों ने मेन रोड स्थित शेखर दत्ता के गैराज को निशाना बनाया। चोर वहां से पाना (रिंच सेट) और बैटरियां चोरी कर ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...