आदित्यपुर, मई 24 -- ग़म्हरिया। कांड्रा- चौका मार्ग पर गिद्दीबेड़ा टोल प्लाजा के समीप शनिवार शाम कार की टक्कर से ऑटो पलट गया । इस घटना में ऑटो में सवार सात यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रांची की ओर से आ रही सफारी कार ने कांड्रा से चांडिल जा रहे पैसेंजर ऑटो को टक्कर मार दी। इस घटना में ऑटो में सवार तीन यात्रियों को हल्की चोटें आईं, जबकि गंभीर रूप से चार घायलों को कांड्रा पुलिस इलाज के लिए अपने साथ ले गई। बताया गया कि कार पर झारखंड सरकार का बोर्ड लगा था। यह भी पढ़ें- गम्हरिया में वाहन की टक्कर से सिग्नल लाइट क्षतिग्रस्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...