आदित्यपुर, मार्च 20 -- गम्हरिया। श्री श्री रामनवमी अखाड़ा युवक समिति कांड्रा बस्ती की ओर से कलश यात्रा निकाली गई। हनुमान मंदिर प्रांगण से शुरू होकर स्वर्णरेखा नदी तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरा। इसके बाद महिलाएं जल लेकर मंदिर प्रांगण पहुंचीं। इस दौरान कांड्रा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कांड्रा बाजार को भगवा झंडों और आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया गया था। समिति के अध्यक्ष लालबाबू महतो ने बताया कि अगले 9 दिनों तक मां दुर्गा की आराधना भक्ति भाव से की जाएगी। दशमी की शाम अखाड़ा जुलूस निकाला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.