कांड्रा जंक्शन की जन समस्याओं को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे परामर्शदात्री समिति के सदस्य को सौंपा ज्ञापन
सराईकेला, जून 17 -- सरायकेला। कांड्रा जंक्शन के यात्रियों और आम नागरिकों की रेल संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए समाजसेवी डॉ. जोगेन्द्र प्रसाद, अश्विनी दास एवं क्षेत्र के अन्य नागरिकों ने नगर पंचायत अध्यक्ष और दक्षिण पूर्व रेलवे परामर्शदात्री समिति के सदस्य मनोज कुमार चौधरी को मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन में कोविड काल के बाद कांड्रा जंक्शन से हटाए गए 18181/18182 टाटा-थावे एक्सप्रेस के ठहराव को पुनः बहाल करने, कांड्रा बाजार एवं झुरिया-ईचागढ़ क्षेत्र की जनता की सुविधा के लिए पोल संख्या 391/S-11ए के समीप अंडरपास, पुलिया निर्माण की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि रेलवे लाइन के कारण कांड्रा बाजार एवं आसपास के कई आबादी क्षेत्र दो भागों में विभाजित हो गए हैं। स्कूली बच्चों, मरीजों, किसानों एवं आम नागरिकों को आवागमन के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.