आदित्यपुर, फरवरी 24 -- गम्हरिया। कांड्रा थाना अंतर्गत रघुनाथपुर काली मंदिर के समीप सोमवार सुबह एक ट्रक और ट्रेलर के बीच टक्कर हो गई। घटना में ट्रेलर पर लदा कंटेनर सड़क पर गिर गया। वहीं ट्रक अनियंत्रित होकर बाईं ओर सड़क किनारे लगी रेलिंग से जा टकराया। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को बीच सड़क पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गया। कंटेनर के सड़क पर गिरने और ट्रक के बीच रोड पर खड़े रहने से मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही कांड्रा पुलिस मौके पर पहुंची और बीच सड़क पर खड़े ट्रक को हटवाया। उसके बाद आंशिक रूप से यातायात बहाल हो सका। बाद में कंटेनर और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर रास्ता क्लियर किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.