जहानाबाद, जनवरी 22 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। पुलिस प्रशासन के द्वारा चलाए जा रहे छापामारी अभियान में बुधवार की रात तक अलग-अलग इलाके से आठ लोग गिरफ्तार किए गए जिसमें छह लोग दर्ज कांडों के आरोपित हैं। दो लोगों को शराब के मामले में पकड़ा गया है। कांड के आरोपितों में तीन लोगों की गिरफ्तारी शकुराबाद थाने की पुलिस के द्वारा की गई है। एक महिला थाने की पुलिस के द्वारा पकड़ा गया है। खबर के अनुसार शकूराबाद थाने की पुलिस ने खैरुचक गांव के निवासी जितेंद्र पासवान, शंभू पासवान और वृक्ष पासवान नामक तीन आरोपितों की गिरफ्तारी की। ऊक्त के विरुद्ध उक्त थाने में मामला दर्ज है। महिला थाने की पुलिस ने शहर के बाल्टी फैक्ट्री रोड के इलाके के निवासी मुन्ना कुमार की गिरफ्तारी की। छापेमारी के क्रम में करीब ढाई क्विंटल जावा महुआ नष्ट कर 15 लीटर शराब जप्त की गई।

हिं...