सहरसा, मार्च 9 -- सिमरीबख्तियारपुर, प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने रविवार को थाना परिसर में सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कांड के अनुसंधानकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा की गई। थानाध्यक्ष ने अनुसंधानकर्ताओं को लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करने तथा फरार आरोपियों व वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पुराने मामलों में जेल से जमानत पर बाहर आए अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने और क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए सक्रियता बढ़ाने को भी कहा। बैठक में प्रत्येक अनुसंधानकर्ता से उनके पास लंबित मामलों की जानकारी ली गई तथा प्राथमिकता के आधार पर सभी कांडों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.