कांडों के निष्पादन में लापरवाही पर 10 पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू
बांका, मई 30 -- बांका। वरीय संवाददाता जिले के विभिन्न थाना एवं ओपी में पदस्थापित 10 अनुसंधानकर्ताओं के विरुद्ध कांडों के निष्पादन में लापरवाही बरतने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर मामलों का निष्पादन नहीं करने के आरोप में पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने विभागीय कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। इस संबंध में एसपी द्वारा शनिवार को आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को पूर्व में अंतिम स्मार पत्र देकर स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया गया था, लेकिन अब तक कार्यालय में उनका स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं हुआ है। इसके कारण उनके विरुद्ध लगाए गए आरोपों की प्रति संलग्न करते हुए पुलिस केंद्र, बांका के रअनि द्वितीय को आरोप प्रारूप गठित कर विभागीय कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- गंभीर मामलों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.