दरभंगा, मार्च 11 -- कमतौल/जाले। एसडीपीओ सदर टू शुभेन्द्र कुमार सुमन ने बुधवार को जाले थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दागी पंजी, अपराध पंजी, केस डिस्पोजल, दैनिकी पंजी, गिरफ्तारी पंजी, हाजत पंजी, लोक शिकायत पंजी सहित विभिन्न अभिलेखों की जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही समन, बीडब्ल्यू व एनबीडब्ल्यू की तामिला 15 दिनों के भीतर तथा इश्तिहार और कुर्की की तामिला तीन दिनों के अंदर कराने को कहा। एसडीपीओ ने थाना परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर भी विशेष जोर दिया। गौड़ाबौराम : अनुमंडल पुलिस अधिकारी एएसपी प्रभाकर तिवारी ने बुधवार को यहां जमालपुर थाना का निरीक्षण किया तथा अनुसंधानक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.