गढ़वा, जनवरी 6 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। कांडी पंचायत समिति के प्रमुख पद पर निर्वाचन के लिए सोमवार को विधिवत सूचना जारी कर दी गई है। पिछले वर्ष अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद अब प्रमुख पद की रिक्ति के विरुद्ध अप्रत्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया के क्रम में यह सूचना निर्गत की गई है। उक्त निर्वाचन की तिथि, स्थान और समय के बारे में कांडी पंचायत समिति के सभी निर्वाचित सदस्यों को सूचना प्रेषित कर दी गई है। उक्त निर्वाचन के लिए सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार को अध्यक्ष-सह-निर्वाची पदाधिकारी नामित किया गया है जबकि सीओ कांडी राकेश सहाय को सहायक निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। निर्वाची पदाधिकारी सह सदर एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि पंचायत समिति, कांडी के प्रमुख पद के निर्वाचन के लिए बैठक की तिथि 19 जनवरी निर्धारित है। यह बैठक प्रखंड कार्यालय...