गढ़वा, जनवरी 31 -- केतार, प्रतिनिधि। प्रखंड के परसोडीह हाई स्कूल के मैदान में आयोजित शहीद नीलांबर पीतांबर कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को कांडी और केतार थाना के टीमों के बीच मुकाबला हुआ। कांडी थाना की टीम ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। केतार थाना की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवर में 205 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। केतार थाना टीम की ओर से धीरू ने 32 गेंदो पर 82 रन और चिंकू ने 27 गेंदों पर 82 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी कांडी थाना की टीम शुरुआत से ही दबाव में रही और गेंदबाज धीरू के कसी हुई गेंदबाजी से 88 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। धीरू ने महज़ अपने एक ओवर में 5 रन देकर 3 विकेट लिया। मैच में बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले केतार थाना के धीरू को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दोनों प्रशासन के ट...